फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cash and jewelery stolen from clothes shop

Bahraich News: कपड़े की दुकान से उड़ाई नकदी व जेवर

Sat, 06 Apr 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 06 Apr 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from clothes shop
हरदी थाना क्षेत्र का मामला, बाजार में आए दिन चोरियां होने से व्यापारियों में रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खैरीघाट(बहराइच)। मुख्य बाजार स्थित कपड़े की दुकान में छत के रास्ते घुसे चोरों ने जेवर, नकदी, कपड़ा सहित लाखों का सामान पार कर दिया। सुबह व्यापारी जब दुकान खोलने पहुंचा, तो दुकान का बिखरा सामान देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। चोर दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा भी खोल ले गए।
शहर निवासी उत्तम पांडेय ने महसी पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि हरदी थानाक्षेत्र के महसी स्थित मुख्य बाजार में सूर्यप्रकाश अवस्थी के मकान में वह किराये से कपड़े की दुकान किए हुए हैं। बृहस्पतिवार को उनके पुत्रों ने दुकान बंद कर दी थी। शुक्रवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे। तो शटर उठाने पर दुकान के अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

गुल्लक में रखे लगभग 40 हजार रुपये, कीमती कपड़े, जेवर सोने की अंगूठी, कान के बाला, पायल, करधनी सहित लगभग डेढ़ लाख का सामान गायब था। छत के रास्ते घुसे चोरों ने छत पर लगे दरवाजे की कुंडी काटकर दुकान में प्रवेश किया और सामान चुरा ले गए। मुख्य बाजार में हुई चोरी से व्यापारियों में पुलिस विभाग के प्रति खासा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सौ मीटर की दूरी पर है पुलिस चौकी
क्षेत्रीय व्यापारियों ने पुलिस विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया। बताया कि दुकान से पुलिस चौकी की दूरी दो सौ मीटर है। लेकिन पुलिस को चोरों की भनक नहीं लगी। इससे पता चलता है। कि चोरों को पुलिस को कोई खौफ नहीं है। बाजार में नियमित गश्त की भी पोल खुली है।


पिछली चोरियों का नहीं हुआ खुलासा
9 मार्च को एरिया चौराहा स्थित सर्राफा दुकान, 15 मार्च को महसी कस्बा स्थित घर से भी चोरों ने लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए थे। 18 मार्च को बालाजी किराना की दुकान का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों का सामान चोर ले गए। जिसमें से पुलिस एक भी घटना का खुलासा अभी तक नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed