फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Case filed against innocent people should be withdrawn

निर्दोष लोगों पर दर्ज केस वापस लिए जाएं

Mon, 23 Dec 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Case filed against innocent people should be withdrawn
बहराइच। जिला कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को एसपी से मिला। इस दौरान कांग्रेसियों ने एसपी को पत्र सौंपकर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीते शुक्रवार को हुए आंदोलन में पुलिस पर निर्दोष लोगों पर दर्ज किये गये मुकदमे वापस लेते हुए पुलिस उत्पीड़न बंद किये जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह आजाद व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव शरीफ बाबू की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने एसपी से मुलाकात कर उनको पत्र सौंपकर कहा कि बीते शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शहर में आमजनमानस द्वारा प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान पत्थरबाजी के बाद पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया था। स्थिति सामान्य होने के बाद आंदोलन में शामिल होने वाले निर्दोष लोगों पर पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज कर प्रताड़ित किया जा रहा है। यह न्याय संगत नहीं है। पदाधिकारियों ने एसपी से पूरे मामले को गंभीरता लेते हुये निर्दोष लोगों की गई गिरफ्तारी व उनके ऊपर दर्ज मुकदमों को वापस लिये जाने की मांग की। एसपी से मुलाकात के बाद कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर कहा कि नागरिक संशोधन बिल वापस लेने, जनपद में आंदोलन के दौरान लोगों पर लगाये गये फर्जी मुकदमे वापस लेते गिरफ्तार निर्दोष लोगों को रिहा करने, नागरिक संशोधन बिल में हिंसा के दौरान मृतकों को मुआवजा देने, देश महिला सुरक्षा को लेकर तत्काल कड़े कानून बनाने, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाने, नौजवानों को रोजगार दिलाने की मांग की।

इस मौके पर राजेश शुक्ला, लालबहादुर तिवारी, दुर्गविजय सिंह मान, जयकिशन मौर्या, अनिल सिंह, फजल खान, डॉ. इमरान मेकरानी, आकिब नदीम, मुस्तकीम सलमानी, खालिद, आशुतोष मिश्रा, महादेव पाठक, इमरान जमीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed