फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Case filed against director of outsourcing company for embezzlement of Rs 23.44 lakh in EPF

Bahraich News: ईपीएफ में 23.44 लाख का गबन, आउट सोर्सिंग कंपनी की निदेशक पर केस

Wed, 23 Apr 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 23 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case filed against director of outsourcing company for embezzlement of Rs 23.44 lakh in EPF
जरवलरोड (बहराइच)। जरवल नगर पंचायत में फर्जी चालान के सहारे कर्मचारियों के 11 मीहने के ईपीएफ का 23.44 लाख रुपये हड़पने के आरोप में बुधवार को आउटसोर्सिंग कंपनी की निदेशक पर केस दर्ज किया गया। निदेशक लखनऊ की रहने वाली हैं और डीएम के निर्देश पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जरवल नगर पंचायत में लखनऊ की कंपनी जीसो ग्लोबल आइसोर्स ओसियन की ओर से ऑउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मियोंं की भर्ती की गई है। लेकिन कंपनी ने कर्मचारियों के भविष्य निधि का लाखों रुपये जमा नहीं किए। वहीं फर्जी चालान बनाकर जरवल नगर पंचायत को अभिलेख उपलब्ध करा दिए। इसकी शिकायत कर्मचारियों ने ईओ खुशबू यादव से की। ईओ की जांच में 23,44,341 रुपये का गबन सामने आया। इस पर ईओ ने जरवलरोड थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। ईओ ने डीएम मोनिका रानी समेत उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया। इसका संज्ञान लेकर डीएम ने केस दर्ज करने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ईओ खुशबू यादव की तहरीर पर आउटसोर्सिंग कंपनी जीसो ग्लोबल आइसोर्स ओसियन प्राइवेट लिमिटेड इंदिरा नगर लखनऊ की निदेशक आरती शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed