फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Case filed against BJP sector president for abusing

गाली देने पर भाजपा सेक्टर अध्यक्ष पर केस दर्ज

Tue, 22 Sep 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Case filed against BJP sector president for abusing
नानपारा (बहराइच)। घर में घुसकर पीटने का आरोप लगाने वाले भाजपा सेक्टर अध्यक्ष पर होमगार्ड को जातिसूचक गाली देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। होमगार्ड ने डायल 112 पर पथराव करने का भी आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज हुए मुकदमे की जांच सीओ नानपारा को सौंपी गई है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बड़ा भुलौरा गांव में भाजपा सेक्टर अध्यक्ष गुरुप्रसाद व पुलिस के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा नेता की पत्नी की तहरीर पर दो सिपाहियों व होमगार्ड पर केस दर्ज होने के बाद अब होमगार्ड की तहरीर पर गुरुप्रसाद के ऊपर जातिसूचक गाली देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। होमगार्ड संजीव सोनकर ने बताया कि वह डायल 112 की गाड़ी से दो सिपाहियों के साथ नानपारा में खाना खाने आ रहे थे। रास्ते में भुलौरा गांव के पास कुछ लोगों के मिलने पर गाड़ी रोक कर बातचीत करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी समय भाजपा सेक्टर अध्यक्ष गुरुप्रसाद कुछ साथियों के साथ पहुंचे और देखते ही गाली देने लगे। जातिसूचक गाली देते हुए मारपीट करने लगे। भागने पर पथराव करने लगे, जिससे गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। नानपारा कोतवाली के प्रभारी कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि होमगार्ड की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे मामले की जांच नानपारा सीओ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed