फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   carelessness

ड़कों को दुरुस्त कराने के नाम पर गिट्टी व मिट्टी डाल करा दिया काम

Mon, 07 Oct 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
carelessness
बहराइच। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के गुजरने वाले मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। इनको भरने के नाम पर प्रशासन ने गिट्टी और मिट्टी डालकर किनारा कर लिया है। प्रशासन की उदासीनता से भक्तों में आक्रोश है। वहीं विसर्जन स्थलों पर भी गंदगी के अंबार लगे हैं।
विज्ञापन

बहराइच जनपद के नगर क्षेत्र में 200 से अधिक छोटी बड़ी दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। जबकि पूरे जनपद में 1,280 से अधिक प्रतिमाएं स्थापित हुईं हैं। इन प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार और बुधवार को जुलूस निकालकर किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में झिंगहाघाट स्थित सरयू नदी के तट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। जहां गंदगी और सेवार फैली है। जिसकी सफाई प्रशासन ने अब तक नहीं कराई है। वहीं नगर क्षेत्र की सड़कें भी जर्जर हो चुकी थीं। शहर के घंटाघर से चित्रशाला रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनको भरने की मांग दुर्गा पूजा महासमिति ने प्रशासन से की थी। लेकिन प्रशासन ने भरने के नाम पर उसमें गिट्टी और मिट्टी डाल दी। बड़े-बड़े पत्थर डाले जाने से लोगों के गिर कर चोटहिल होने की आशंका है।

ईओ पवन कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से नगर पालिका को बजट नहीं दिया जा रहा है। बजट की कमी से अभी मार्ग पर मिट्टी और राबिश डालकर गड्ढों को भरा गया है। बजट मिलते ही सड़क ठीक करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed