फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Car collides with railway gutter, two including innocent dead, six injured

Bahraich News: रेलवे गाटर से टकराई कार, मासूम समेत दो की मौत, छह घायल

Fri, 17 Jan 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 17 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Car collides with railway gutter, two including innocent dead, six injured
मटेरा थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में घायल लोग।
बहराइच। नवाबगंज थाना क्षेत्र निवासी रिश्तेदार के घर आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर रेलवे पटरी निर्माण को रखे गाटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार सवार आठ लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लाया गया। जहां एक बुजुर्ग की मौत हो गई। गंभीर रूप से चोटिल दो बालकों को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था, जिसमें एक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


फखरपुर थाना क्षेत्र के एकघरवा निवासी मुनेश्वर प्रसाद मिश्रा (80) बुधवार को परिवार के साथ नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित शीतल गांव गए थे। जहां से रात को कार से वापस आ रहे थे। इस दौरान शंकरपुर-मटेरा मार्ग पर मटेरा रेलवे स्टेशन के पास कार अनियंत्रित होकर पटरी निर्माण को रखे गाटर से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार पलट कर गाटर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार मुनेश्वर, चालक नफीस (30), राजन पाठक (25), मधु पाठक (25), अनीता मिश्रा (38), काजल (32) और दो बच्चे लड्डू (8) व विराट मिश्रा (6) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे मटेरा थाना प्रभारी मदन लाल ने सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मटेरा पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने सभी को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मुनेश्वर प्रसाद मिश्रा की मौत हो गई। वहीं, गंभीर से घायल नफीस, लड्डू व विराट को चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहां बालक विराट की भी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में चली गई और रेलवे के गाटर से टकरा गई। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया था। जहां मुनेश्वर की मौत हो गई। वहीं ट्राॅमा सेंटर रेफर हुए बालक विराट ने भी दम तोड़ दिया। मामले की जांच की जा रही है।
मदनलान, मटेरा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed