फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Campaign against encroachment launched in Nanpara Municipality

Bahraich News: नानपारा नगर पालिका में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

Mon, 30 Dec 2024 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 30 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Campaign against encroachment launched in Nanpara Municipality
बलहा (बहराइच)। नगर पालिका नानपारा में सोमवार को स्थानीय प्रशासन की ओर से अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने अतिक्रमणकारियों का चालान काटकर सभी को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नगर पालिका नानपारा में सोमवार को सीओ प्रद्युम्न सिंह, तहसीलदार अजय कुमार यादव व ईओ रंगबहादुर सिंह की अगुवाई टीम ने पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के राकेश टाॅकीज के पास पहुंचे। इस दौरान टीम ने यहां नाली के ऊपर और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटाना शुरू कर दिया। टीम के पहुंचने पर क्षेत्र में अफरा-अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि सोमवार को चालान कर अतिक्रमण हटवा दिया गया है। सभी को चेतावनी भी दी गई है कि अगर दोबारा अतिक्रमण करते पाए गए, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने बताया कि मंगलवार को चौक बाजार से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की जाएगी। इस दौरान कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह, उपनिरीक्षक पीएन पांडेय, रामगोविंद वर्मा, पालिका कर्मी गंगा प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed