फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Businessmen expressed resentment over increase in license fee

व्यवसायियों ने लाइसेंस शुल्क की बढ़ोत्तरी पर जताई नाराजगी

Mon, 12 Oct 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Businessmen expressed resentment over increase in license fee
बहराइच। ईंट निर्माता कल्याण समिति की बैठक ईंटा भवन के सभागार में हुई, जिसमें जिला पंचायत की ओर से लाइसेंस शुल्क की बढ़ोत्तरी पर नाराजगी जताते हुए ईंट भट्ठा संचालन पर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत एक जनवरी से ईंट भट्ठा संचालन करने की कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभी लोगों ने कोरोना महामारी के बीच आम आदमी से जुड़ी मूल आवश्यकता वाली वस्तु ईंट उत्पादन के संचालन को प्रदेश सरकार द्वारा जारी किये गये आदेश का स्वागत करते हुए भट्ठा संचालन को लेकर मंथन करते हुए एक जनवरी से भट्ठों पर फुंकाई आदि का कार्य प्रारंभ करते हुए भट्ठा संचालन करने की कार्ययोजना बनाई गई। इस दौरान ईंट व्यवसायियों ने जिला पंचायत द्वारा लाइसेंस शुल्क में की गई बेतहाशा वृद्धि पर नाराजगी जताते हुए जिला पंचायत प्रशासन के निर्णय के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान समिति के महामंत्री मोहम्मद अब्दुल्ला ने कहा कि मौजूदा समय आर्थिक मंदी चल रही है, इसलिए सभी को संयम रखकर कार्य करना होगा। इस मौके पर इबने हसन काजमी, एमआई खान, शकील अहमद, लोकेश, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद रफी, लालता प्रसाद मिश्रा, नागेंद्र सिंह, सलाहुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed