फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Business worth 80 crores stalled due to banks strike

बैंकों की हड़ताल से 80 करोड़ का कारोबार ठप

Fri, 31 Jan 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Business worth 80 crores stalled due to banks strike
बहराइच में जेल रोड पर इलाहाबाद बैंक में हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को बैंकों में हड़ताल की गई। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकों में लेनदेन का काम पूरी तरह से ठप रहा। बैंक कर्मचारी वेतन पुनरीक्षण के साथ ही सरकार की श्रम विरोधी नीतियों से आक्रोशित हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अधिकतर बैंकों में ताले लटके रहे। इस दौरान बैंक कर्मियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बैंकों की हड़ताल के चलते करीब 80 करोड़ का कारोबार ठप रहा।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई है। इलाहाबाद बैंक के जेल रोड स्थित मंडलीय कार्यालय पर यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष दिनेश कुमार व जिला मंत्री अफरोज आलम लारी की अगुवाई में बैंक कर्मचारी एकत्र हुए। इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान यूनियन के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि सरकार श्रम विरोधी नीतियों को अपनाकर कर्मचारियों का शोषण कर रही है। कर्मचारियों की जायज मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके कारण कर्मियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

जिला मंत्री अफरोज आलम लारी ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण के मुद्दे अभी तक लंबित हैं। नई पेंशन नीति को समाप्त करने और पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की मांग पर सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। कर्मचारियों की हड़ताल व प्रदर्शन के कारण इलाहाबाद बैंक, एसबीआई, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, पीएनबी, सिंडिकेट बैंक, ओवरसीज बैंक, विजया बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, ओरिएंटल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई, कोऑपरेटिव बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा और इंडियन बैंक में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को बैंकों में हड़ताल के चलते लगभग 80 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। इस दौरान शैलेंद्र कुमार मिश्र, अशोक सिंह, मेंहदी हसन, बृजेश कुमार, विजय दीक्षित, अंकित अग्रवाल, आशीष गुप्ता, किशोर कुमार, शोभाराम, आशीष दीक्षित, दिलीप, सुनील, विजयकुमार, रामजीत आर्या आदि मौजूद रहे। उधर, यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन बहराइच यूनिट के अध्यक्ष डीडीएन अवस्थी और जिलामंत्री लालजी जायसवाल की अगुवाई में डिगिहा शाखा पर बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर अंकित अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, पंकज गौड़, गिरीश सिंह, प्रशांत घोष, आदित्य ओझा, वैभव दीक्षित, जमीन खान, महेश कुमार, रोहित कुमार, प्रियंका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
यह बैंक नहीं हुए शामिल, पर काम ठप
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर अधिकतर बैंकों में हड़ताल रही। लेकिन आर्यावर्त बैंक के साथ ही एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, बंधन बैंक, इंडसलैंड बैंक और एक्सिस बैंक में प्रतिदिन की तरह कामकाज सामान्य रूप से होता रहा। मगर यूनियन के पदाधिकारियों के आह्वान पर यहां के कर्मचारियों ने बैंकिंग काम बंद कर दिया, जिससे लोगों को दिक्कत हुई।

हड़ताल से कामकाज प्रभावित
बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल रखी। कर्मचारियों की हड़ताल से बैंकों में कामकाज प्रभावित हुआ है। हालांकि अधिकारी संवर्ग नहीं शामिल था, मगर लेनदेन प्रभावित होने के कारण 80 करोड़ का व्यवसाय नहीं हो सका।
- बलराम साहू अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed