{"_id":"5ee25d818ebc3e42e303e086","slug":"bus-crushed-young-man-standing-on-road-side-dies-bahraich-news-lko525530830","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने सड़क किनारे खड़े युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने सड़क किनारे खड़े युवक को रौंदा, मौत
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गिरगिट्टी गांव के निकट एक युवक सड़क किनारे खड़ा था। उसके पास में ही दो बाइक भी खड़ी थी। इस दौरान नानपारा से लखीमपुर जा रही प्राइवेट बस ने बाइकों के साथ युवक को रौंद दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के गिरगिट्टी गांव निवासी ओमप्रकाश भार्गव (42) पुत्र बनवारी गांव के निकट नानपारा-लखीपमपुर मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा था। उसके पास दो बाइकें भी खड़ी थीं। बुधवार शाम को नानपारा से लखीमपुर के सिसैया चौराहा जा रही प्राइवेट बस का चालक अचानक वाहन से संतुलन खो बैठा।
उसने बाइकों को रौंदने के बाद युवक को भी रौंद दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पाकर जालिमनगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपराध निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि बस चालक की गलती से हादसा हुआ है। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।