फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bus crushed two youths

बस ने दो युवकों को रौंदा

Mon, 29 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Mon, 29 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bus crushed two youths
हादसा ऐसा कि बीच से मुड़ गई कार
तेज रफ्तार निजी बस ने शिवपुर-नानपारा मार्ग पर कोटवा गांव के निकट बाइक सवार दो युवकों को सोमवार देर शाम रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग निकला। बताया जाता है कि हादसे के शिकार बाइक सवार दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। 
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा अंतर्गत बरुहा गांव निवासी गोपीराम यादव (25) पुत्र राम पल्टन सहयोगी रामलखन (28) पुत्र झगरू के साथ सामान की खरीदारी करने के लिए सोमवार दोपहर में नानपारा बाजार आया था।
विज्ञापन


यहां पर खरीदारी करने के बाद दोनों मित्र बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। बाइक सवार युवक जब शिवपुर-नानपारा मार्ग पर कोटवा गांव के निकट पहुंचे, तभी शिवपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए। बस उन्हें रौंदती हुई निकल गई। जिससे मौके पर ही दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल घटना की सूचना कोतवाली में दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव के निर्देश पर एसएसआई बाबूलाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसआई ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर उसकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed