फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bumper offer in diwali

डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर लुभा रहे खरीदार

Wed, 04 Nov 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 04 Nov 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। दिवाली पर खरीदारी की बात तो लाजमी है। फिर चाहे वह बर्तन हो, इलेक्ट्रॉनिक आइटम हों या फिर घर की साज-सज्जा की दूसरी सामग्रियां, हर कोई अपने-अपने बजट के हिसाब से बाजार में मोल-भाव करने में जुटा है।
विज्ञापन


शोरूम से लेकर फुटपाथों तक सजी दुकानों पर अब ग्राहकों की आमद बढ़ गई है। लोग भले ही धनतेरस को अपने घर में नए सामान ले जाएं लेकिन मार्केट सर्वे करने के लिए लोग घरों से निकल पड़े हैं।
विज्ञापन


वहीं, विभिन्न ब्रांड की कंपनियों के ऑफर भी लोगों को लुभा रहे हैं। यही नहीं, दुकानदार भी अपने शोरूम की तरफ ग्राहक को आकर्षित करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई न्यूनतम खरीदारी पर मुफ्त सामान, तो कोई डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर देकर लोगों को लुभा रहा है। वहीं, महिलाओं की पहली पसंद जेवरातों पर भी अच्छे स्कीम चलाकर सराफा बाजार चमक रहा है।

खरीदारी पर मिलेगा निश्चित उपहार

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कारोबारी बृजेश गुप्ता ने बताया कि 14 हजार से 20 हजार रुपये की एलईडी की खरीद पर हेडफोन या पेन ड्राइव ग्राहकों को उपहार स्वरूप दिया जाएगा।

इसी तरह फ्रिज या वाशिंग मशीन की खरीद पर छत का पंखा दिया जाएगा। मिक्सर ग्राइंडर की खरीद पर प्रेस ग्राहकों को मिलेगा। ठंड को देखते हुए गीजर का कारोबार अच्छा होगा। इस कारण गैस या इलेक्ट्रानिक गीजर की खरीद पर इंस्टॉलेशन फ्री कर दिया गया है।

गर्म कपड़ों पर 50 फीसदी छूट

गारमेंट व्यवसायी नुसरत जॉन ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए गर्म कपड़ों की खरीददारी पर 50 फीसदी छूट दी गई है। वहीं, ग्राहकों को सम्मानित करने के लिए गिफ्ट हैंपर भी दिया जाएगा।


ई-शॉपिंग को देंगे मुंहतोड़ जवाब

कारोबारी मनीष मल्होत्रा ने बताया कि दुकानदारों ने ई-शॉपिंग को मुंहतोड़ जवाब देने का मन बना लिया है। इसके लाभ व हानि के बारे में ग्राहकों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed