{"_id":"6770464a4f1973279702b514","slug":"bulandshahrs-khajle-is-luring-the-visitors-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-124636-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मेलार्थियाें को लुभा रहे बुलंदशहर के खजले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मेलार्थियाें को लुभा रहे बुलंदशहर के खजले
Sun, 29 Dec 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
बाबागंज (बहराइच)। परमहंस बाबाकुट्टी पर धनुष यज्ञ मेला चल रहा है। मेले में भारत व नेपाल के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। शनिवार को मेले में खूब भीड़ दिखी। बुलंदशहर के खजले मेले में बहुत पसंद किए जा रहे हैं।
नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के परमहंस दस बाबा कुट्टी पर एक महीने तक मेला लगता है। शनिवार को मेले में भारत व नेपाल के मेलार्थी पहुंचे। बुलंदशहर से आईं दुकानों पर लगे खजले मेलार्थियों को लुभा रहे हैं। अयोध्या, नैमिष से शृंगार की दुकानें मेले में चार चांद लगा रही हैं। एक माह तक चलने वाले मेले में साधु महात्मा कीर्तन, भजन, सत्संग आदि कर रहे हैं। मेला परिसर की सुरक्षा के लिए अस्थाई चौकी बनाई गई है।