{"_id":"5ee4fd058ebc3e42d8347e33","slug":"brahmanipura-s-youth-reached-home-after-defeating-corona-bahraich-news-lko5258419200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को हराकर घर पहुंचा ब्राह्मणीपुरा का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को हराकर घर पहुंचा ब्राह्मणीपुरा का युवक
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना से संक्रमित युवक शुक्रवार की रात ठीक होकर घर पहुंचा। शहर के हॉटस्पॉट ब्राह्मणीपुरा में स्वस्थ हुए युवक के पहुंचने पर लोगों ने ताली बजाकर उसका उत्साह बढ़ाया। उधर, युवक के ठीक होने से लोगों को मुख्य बाजार खुलने की उम्मीद भी जगी है।
शहर के ब्राह्मणीपुरा मोहल्ले का रहने वाला अमन सोनी दिल्ली से लौटा था। प्रशासन की ओर से भेजे गए सैंपल के बाद 29 मई को उसके कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई थी। इसके बाद प्रशासन ने मोहल्ले को हॉटस्पॉट बना दिया था।
शहर के मुख्य घंटाघर बाजार और सिद्धनाथ मंदिर समेत अन्य इलाकों को सील कर दिया गया था। मुख्य बाजार बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। युवक को चित्तौरा के कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां पर दो बार भेजी गई रिपोर्ट में उसके निगेटिव होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
जिसके बाद उसे 14 दिन की निर्धारित अवधि पूरी करने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। शुक्रवार देर शाम उसे एंबुलेंस लेकर घर पहुंची, जिस पर परिवार के साथ मोहल्ले के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।