फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   boy dies in leopard attack

तेंदुए के हमले में बालक की मौत

Sun, 29 May 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
boy dies in leopard attack
सुजौली रेंज में बालक की मौत के बाद पहुंचे वनकर्मी की ग्रामीणों ने की पिटाई। - फोटो : BAHRAICH
गायघाट (बहराइच)। सुजौली रेंज में तेंदुए के हमले में बालक की मौत हो गई। तेंदुए के हमले से बालक की मौत के बाद गुस्साएं परिवारीजनों व ग्रामीणों ने पुलिस के साथ आए वनकर्मी को पकड़कर पीट दिया। पुलिस के सामने वनकर्मी पिटता रहा और पुलिस बचाने में बेबस नजर आई। गांव के एक ग्रामीण ने जब हुंकार भरी तो पुलिसकर्मी साथ आए और किसी तरह ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ाकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेंजर की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सुजौली थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरवा गांव निवासी सीबू (8) पुत्र रज्जब शनिवार की शाम अपने घर से निकला और वापस नहीं आया। बालक के घर वापस न आने पर परिवारीजन परेशान हुए और काफी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए जा रहे थे तो देखा कि बालक का शव पड़ा है। ग्रामीणों ने सूचना परिवारीजनों को दी। सूचना पर परिवारीजन बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फारेस्ट गार्ड विजय पाल थाने व डायल 112 के पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग के गार्ड को देखते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और फारेस्ट गार्ड की पिटाई करनी शुरू कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा देख मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं कर सके। इस दौरान ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पिटाई जारी रखी। तभी सरदार ने किसी तरह गार्ड को बचाने का प्रयास किया। सरदार के प्रयास को देख मौजूद पुलिसकर्मी भी बचाने के लिए हिम्मत जुटाई। किसी तरह गार्ड को बचाकर पीएचसी सुजौली लाया गया। उसके बाद सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिर पर अधिक वार होने के कारण गार्ड के सिर में पांच टांके लगे हैं। इलाज चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक के पास पड़ा था सियार का शव
डीएफओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वनकर्मी को भेजा गया। गन्ने के खेत में बालक का शव बरामद हुआ है। शव के कुछ ही दूर पर एक सियार का शव मिला। जिसका आधा शरीर तेंदुआ खा चुका था। बालक के शरीर पर कोई ऐसा निशान नहीं दिखा। संभावना जताई जा रही है कि बालक को भी तेंदुए ने निवाला बनाया होगा।

पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा
बालक की मौत की सूचना पर वनकर्मी को भेजा गया था तो ग्रामीणों ने वनकर्मी को ही घेराबंदी करते हुए पीट डाला। इतनी पिटाई की कि उसके सिर में पांच टांके लगे हैं। मामले में सुजौली रेंजर प्रमोद श्रीवास्तव की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। -आकाशदीप बधावन, डीएफओ कतर्नियाघाट बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed