फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   boy died after drowning in pond in Bahraich while woman swept away by river current NDRF team searching

Bahraich News: तालाब में डूबने से बालक की मौत... तो नदी के बहाव में बही महिला, NDRF टीम तलाश में जुटी

Sat, 09 Aug 2025 06:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Aug 2025 06:29 PM IST
सार

बहराइच में तालाब में डूबने से बालक की मौत हो गई। वहीं नदी के बहाव में एक महिला बह गई। NDRF टीम उसकी तलाश में जुटी है। घटनाओं से घरों में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
boy died after drowning in pond in Bahraich while woman swept away by river current NDRF team searching
डूबने से मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग हादसों से रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं। एक जगह तालाब में डूबकर मासूम की मौत हो गई, तो वहीं दूसरी तरफ एक महिला नदी में डूब गई। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ टीम स्थानीय गोताखोरों के साथ महिला की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पहली घटना ग्राम पंचायत भौंरी की है। यहां के रहने वाले राजकुमार शर्मा का बेटा दिव्यांश (9) सुबह खेत की तरफ गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इस पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद गांव के एक तालाब में उसका शव उतराता मिला। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर तहसीलदार महसी, क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


दूसरी घटना ग्राम पंचायत टिकुरी की है। यहां के निवासी यार मोहम्मद की बेटी शाहजहां (23) सुबह शौच के लिए घाघरा नदी के किनारे गई थी। उसका पैर फिसलने से वह नदी के गहरे पानी में चली गई। इसके बाद बाहर नहीं निकल पाई और तेज बहाव में बह गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। एनडीआरएफ टीम नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाश कर रही है। थाना प्रभारी टीएन मौर्य ने बताया कि बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला की तलाश कराई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed