फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Boy and woman injured in monkey attack

Bahraich News: बंदरों के हमले में बालक व महिला घायल

Mon, 17 Mar 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 17 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Boy and woman injured in monkey attack
रुपईडीहा कस्बा में सड़क किनारे बैठा बंदरों का झुंड। 
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा स्थित रूपईडीहा कस्बे में बंदरों के आतंक से लोग डरे हुए हैं। बंदरों ने रविवार को एक बालक व महिला पर हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन


रुपईडीहा कस्बा निवासी निकुंज गुप्ता (10) रविवार शाम छत पर खेल रहा था। इस दौरान बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और उसे काट लिया। निकुंज की चीख सुन दौड़े परिजनों ने उसे बचाया। वहीं बंदरों ने कस्बा निवासी वीना श्रीवास्तव को भी घायल कर दिया। लोगों ने बताया कि बंदर कई और लोगों को घायल कर चुके हैं। यही नहीं बंदर छतों पर सूख रहे कपड़े, छतों पर रखे अनाज, किचन में रखी सब्जियों व खाने को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग व स्थानीय प्रशासन से बंदरों के झुंड से निजात दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed