{"_id":"688bcb026ec4b6180c00daf2","slug":"both-legs-of-a-young-man-were-cut-off-after-being-hit-by-a-train-bahraich-news-c-98-1-brp1009-134507-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे
Fri, 01 Aug 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। ग्राम झाला के पास बृहस्पतिवार को रेल की पटरी पर बैठा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके दोनों पैर कट गए हैं। घायल को मेडिकल काॅलेज लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
महंगी पुरवा दाखिला इमलियागंज निवासी छोटू यादव (28) शाम को ग्राम झाला के पास रेल पटरी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और वह उठकर भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक काफी देर से पटरी पर बैठा था। कई राहगीरों ने उसे रेलवे ट्रैक से हटकर बैठने को कहा था, लेकिन वह नहीं हटा।
वहां मौजूद ग्रामीणों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।