फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   booth worker conference of sp

सपा का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन

Mon, 01 Nov 2021 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
booth worker conference of sp
कैसरगंज में सपा की सभा में महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते सपा पदाधिकारी व कार्यकर? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के जरवलरोड क्षेत्र में सपा द्वारा आयोजित जनसभा में पहुंची महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अयोध्या में श्रद्धा गुप्ता की मौत के पीछे का कारण सरकारी प्रताड़ना बताया। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी सरकार से त्रस्त हो चुकी है। कहा कि इसी सरकार ने लखीमपुर के किसानों को कुचलकर मार दिया। हाथरस कांड सबने देखा है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ बीजेपी से है, कांग्रेस कहीं नहीं है। हम बहराइच जिले की समस्त सीटों को जीतेंगे।
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में सपा द्वारा आयोजित जनसभा में जूही सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम जरवल नगर पंचायत के नेहरू पार्क में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष फरीद अंसारी की। आयोजक अवधेश वर्मा ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। सपा के आने की स्थिति बिल्कुल स्पष्ट हो चुकी है। सरकार आने के बाद तहसीलों और थानों से दलाली बिल्कुल बंद कराई जाएगी। जरवल नगर पंचायत के चेयरमैन इंतजार अहमद ने बताया कि जबसे भाजपा सरकार आई है न तो कोई विकास कार्यक्रम हुआ है और न ही विकास के लिए धन आया है। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं जूही सिंह का लदौर में स्वागत किया गया। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद सिंह जादौन ने की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामतेज यादव, पूर्व विधायक सब्बीर अहमद बाल्मी कि सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरई कलां में लौह पुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
फखरपुर। विकास खंड फखरपुर के अरईकला चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क के परिसर में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची जूही सिंह ने सर्वप्रथम सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां उनके साथ प्रदेश के पूर्व मंत्री राकेश वर्मा भी थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव अहम है। इसलिए हम सभी अपने सम्मानित बूथ कार्यकर्ताओं का आह्वान करतीं हूं कि सभी अपने बूथ को मजबूत कर 2022 में विजय का लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रदेश मेें अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने मेें अपना सहयोग प्रदान करें। इस दौरान लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव, आनंद प्रकाश यादव, अमरदीप यादव, मुलायम सिंह यदुवंश, विनोद यादव, प्रधान हासिर खान, अनवर खान आदि मौजूद रहे।

हुजूरपुर में पूर्व विधायक ने किया स्वागत
हुजूरपुर पहुंची जूही सिंह का स्वागत पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान मुकेश श्रीवास्तव के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं को जूही सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने ठान लिया है कि 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed