{"_id":"670962738b4099f3f204aaf4","slug":"boiling-oil-poured-on-fast-food-operator-and-his-sisters-they-got-burnt-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-121231-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फास्ट फूड संचालक और उसकी बहनों पर खौलता तेल उड़ेला, झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फास्ट फूड संचालक और उसकी बहनों पर खौलता तेल उड़ेला, झुलसे
Fri, 11 Oct 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर थाना के सत्संग नगर कॉलोनी निवासी एक युवक की बाइक गांव निवासी दूसरे युवक ने चोरी कर ली थी। बृहस्पतिवार को दुर्गा पूजा मेले में बाइक की पहचान करने पर अभियुक्त नाराज हो गया। उसने मेले में लगी दुकान पर तेल की कढ़ाई उड़ेल दिया। इससे सगी बहनें समेत भाई झुलसकर घायल हो गए।
सत्संग नगर कालोनी निवासी फास्ट फूड संचालक करन विश्वास (24) ठेला लगाने का काम करते हैं। इस समय करन की बहनें माही सिंह(22) और पूनम राय (29) मायके आई हुई है। दोनों गांव में दुर्गा पूजा स्थल पर लगे भाई करन के फूड स्टॉल पर हाथ बंटवा रही थीं। जिला अस्पताल में भर्ती करन का आरोप है गांव निवासी एक युवक ने बीते दिनों उसकी बाइक चोरी कर ली थी।
उसने युवक के बाइक से मेले आने पर पहचान कर ली और बाइक वापस मांगी। इससे युवक नाराज हो गया। पूनम का कहना है कि वह पापड़ तल रही थी। तभी युवक ने तेल की कढ़ाई उड़ेल दिया। जिससे वे, करन और माही जल गए। इंस्पेक्टर करुणाकर पांडेय का कहना है कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।