फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Body of newborn found in trash

कूड़े में मिला नवजात का शव

Wed, 01 Mar 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
अमर उजाला/श्रावस्ती Updated Wed, 01 Mar 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Body of newborn found in trash
शव देखने जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
गिलौला थाना क्षेत्र में तिलकपुर मोड़ के पास कूड़े के ढेर में बुधवार को एक नवजात का शव मिला। उसे कुत्ते नोच रहे थे। जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


गिलौला थाना क्षेत्र के तिलकपुर मोड़ के पास एक नर्सिंगहोम है। नर्सिंगहोम के ठीक बगल अस्पताल का कचरा सहित आसपास के लोग भी घरों से निकला कूड़ा फेंकते हें। बुधवार को इसी कूड़े के ढेर में कुत्ते एक नवजात के शव को नोच रहे थे।
विज्ञापन


मामले की जानकारी आसपास मौजूद लोगों को तब हुई, जब कूड़े के ढेर में मौजूद कुत्ते आपस में लड़ने लगे। कुत्तों को लड़ता देख मौके पर पहुंचे लोगों ने कूड़े के ढेर में एक नवजात (बालक) का शव देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने घटना की जानकारी गिलौला पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी बृजेश कुंवर यादव ने कहा कि सूचना मिली थी। यहां नवजात कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed