फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Body of missing woman found floating in Saryu river

Bahraich News: सरयू नदी में उतराता मिला लापता महिला का शव

Fri, 24 Jan 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 24 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Body of missing woman found floating in Saryu river
बहराइच । मोतीपुर थाना के पुरैना रघुनाथपुर गांव निवासी घर से लापता महिला का शव तीसरे दिन सरयू नदी में उतराता मिला। परिजनों की सूचना पर आई पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नब्बेपुरवा पुरैना रघुनाथपुर गांव निवासी धानजी (55) बीती 20 जनवरी की रात से घर से लापता थी। बुधवार को उनका शव घर से तीन किलोमीटर दूर स्थित पडरिया सर्रा मौजा से निकली सरयू नदी में उतराता मिला।
विज्ञापन

मृतका के भाई कैलाश ने बताया वे मानसिक मंदित थी। 20 जनवरी की रात जब घर में मौजूद सभी परिजन सो रहे थे, इसी दौरान घर से लापता हो गई और नदी में गिरने से मौत हो गई। तीन बेटे और चार बेटियां है, पति गोविंद मजदूरी कर परिवार भरण-पोषण करते हैं। मोतीपुर थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर दी थी और किसी भी तरह की आशंका नहीं जताई है। फिर भी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिससे मौत की जानकारी स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed