{"_id":"69d943b94f7a16c23005e05b","slug":"body-of-missing-sanitation-worker-found-floating-in-drain-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-147329-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नाले में उतराता मिला लापता सफाईकर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नाले में उतराता मिला लापता सफाईकर्मी का शव
विज्ञापन
शव मिलने के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : शव मिलने के बाद बिलखते परिजन।
नानपारा। कालीकुंडा मंदिर के पास स्थित नाले में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान नगरपालिका नानपारा में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत सफाईकर्मी के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने नौ अप्रैल को कोतवाली नानपारा में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे स्थानीय लोगों ने नाले में एक युवक का शव उतराता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए। शव की स्थिति से प्रतीत हो रहा था कि उसकी मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने शव की पहचान मोहल्ला हसनगंज निवासी मनोज (37) के रूप में की। मृतक की पत्नी कुसमा वाल्मीकि ने भी मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि उनके पति नगरपालिका के वार्ड नंबर 11 में आउटसोर्सिंग के तहत सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थे।
कुसमा ने बताया कि मनोज कई दिनों से घर नहीं लौटे थे। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के बाद भी जब उनका पता नहीं चला, तो नौ अप्रैल को कोतवाली नानपारा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।