फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   body of employee found in boiling drain at Parle Sugar Mill in Bahraich Family members claim murder

UP News: पारले चीनी मिल के खौलते नाले में मिला कर्मचारी का शव, घरवाले बोले- गहरी साजिश करके हत्या की गई

Fri, 02 Jan 2026 07:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Jan 2026 07:02 PM IST
सार

बहराइच में पारले चीनी मिल के खौलते नाले में कर्मचारी का शव मिला। घरवालों ने कहा कि गहरी साजिश के तहत हत्या की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
body of employee found in boiling drain at Parle Sugar Mill in Bahraich Family members claim murder
चीनी मिल में जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बहराइच में शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे पारले चीनी मिल में खौलते नाले में मिलकर्मी का शव मिला। मृतक के परिवारीजनों ने मौत के पीछे गहरी साजिश का अंदेशा जताया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकर्मी का मोबाइल फोन मौके से गायब है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


घटना फखरपुर थाना क्षेत्र के परसेंडी गांव की है। यहां स्थित पारले चीनी मिल में कोतवाली देहात के सूफीपुरा मोहल्ला निवासी सुरेंद्र विक्रम सिंह क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। मिल प्रबंधन के अनुसार बृहस्पतिवार को उनकी ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक थी। 

विज्ञापन

गायब कर्मी का पता लगाने के बजाये दूसरे की ड्यूटी लगा दी

स्टॉफ कम होने के कारण उन्हें चार घंटे और ड्यूटी करनी थी। रात 11 बजे वह अपनी ड्यूटी से रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। कर्मचारियों द्वारा वेयर हाउस में सुरेंद्र के न होने की सूचना दिए जाने पर मिल प्रबंधन ने गायब कर्मी का पता लगाने के बजाये दूसरे कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर लगभग 1 बजे कर्मी का शव मिल के खौलते लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में मिला। मौके पर पहुंचे एएसपी अशोक सिंह, सीओ कैसरगंज धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व एसओ फखरपुर संजीव सिंह चौहान ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच गई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आखिर कहां गुम हो गया मिलकर्मी का मोबाइल फोन

नाले में मिले कर्मचारी सुरेंद्र विक्रम सिंह का हेलमेट, चाबी, चश्मा सब मिल गया। लेकिन, उनका मोबाइल कहां गुम हो गया, यह किसी गहरी साजिश की ओर इशारा करता है। मृतक मिलकर्मी के बड़े भाई संतोष कुमार सिंह गुड्डू बताते हैं कि रात 12 बजे तक उनके मोबाइल फोन पर घंटी जाती रही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। वह 11 बजे से अपनी ड्यूटी से गायब हुए। उसके बाद वह कहां गए और खौलते नाले तक कैसे पहुंचे यह भी रहस्य के घेरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed