फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Body elections: Bahraich people are lagging behind in voting

निकाय चुनाव : मतदान में बहराइच वाले फिर रहे फिसड्डी

Fri, 05 May 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 05 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Body elections: Bahraich people are lagging behind in voting
बहराइच। निकाय चुनाव में मतदान करने को लेकर जिले की दो नगर पालिका व दो नगर पंचायतों के मतदाता पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार फिसड्डी साबित हुए। जबकि नवसृजित नगर पंचायतों में तीन नगर पंचायतों के मतदाताओं ने पहली बार हुए मतदान में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास जरूर किया है। नवसृजित नगर पंचायतों में पयागपुर के मतदाताओं ने जहां मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वही मतदान को लेकर शहर की नगर पालिका के मतदाता पहले की तरह इस बार भी उदासीन रहे। नगर पालिका नानपारा व रिसिया नगर पंचायत के मतदाता अव्वल रहते हुए भी अपने चुनाव में हुए मतदान के आंकड़े को नहीं छू पाए। जबकि नवसृजित कैसरगंज नगर पंचायत के मतदाताओं ने 63.78 प्रतिशत से अधिक मतदान कर जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।नवसृजित नगर पंचायतों की बात करें, तो नवसृजित नगर पंचायतों में पहली बार मतदान पंहुचे मतदाओं का उत्साह पूरे दिन दिखाई दिया। सभी नगर पंचायतों में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर मतदान में भाग तो लिया। इसमें से कैसरगंज नगर पंचायत के मतदाताओं ने बाजी मारते हुए जिले में सर्वाधिक मतदान किया। जिले में दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में बृहस्पतिवार को हुए मतदान के दौरान जिले में मतदान का प्रतिशत पिछले निकाय चुनाव से कम रहा। सदर नगर पालिका के मतदाताओं ने वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव की भांति इस बार भी चुनाव में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। जबकि रिसिया नगर पंचायत व नानपारा नगर पालिका के मतदाता भी अव्वल श्रेणी में पास होने के बाद भी पिछले चुनाव की तरह बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके। यहां मतदान का प्रतिशत पिछले बार से कम दर्ज हुआ। वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में दो नगर पालिका व दो नगर पंचायत ही थी। सीमाविस्तार के बाद इस बार जिले में छह नगर पंचायतों में चुनाव हुए हैं। पिछले निकाय चुनाव में जिले की दो नगर पालिका व दो नगर पंचायतों में मतदान का प्रतिशत 54.80 प्रतिशत था। वहीं मौजूदा दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में मतदान पिछले निकाय चुनाव की अपेक्षा इस बार 52.12 प्रतिशत ही रहा है।
विज्ञापन


दो बार बदली गई मतदान प्रतिशत की सूची
जिला सूचना कार्यालय से भेजी गई जिले में हुए मतदान की सूचना में खामियां हावी रही। बीत बृहस्पतिवार को सूचना कार्यालय से पांच बजे तक भेजी गई मतदान प्रतिशत की सूची में गड़बड़ी होने के बाद सूची को बदलकर संशोधित सूची भेजी गई। इसके बाद जब विभाग की ओर से मतदान प्रतिशत की अंतिम सूची भेजी गई, तो उसमें जिले का मतदान प्रतिशत 52.97 दर्शाया गया लेकिन शुक्रवार शाम को सूचना विभाग की ओर से पुन: संशोधित मतदाता प्रतिशत की सूची में मतदान का घटकर 52.12 प्रतिशत हो गया। मतदान प्रतिशत में बार-बार संशोधन चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन


वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में मतदान

निकाय मतदान प्रतिशत

नपाप बहराइच 51.38

नपाप नानपारा 63.67

नपं रिसिया 72.23

नपं जरवल 65.53

वर्ष 2023 में निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत

निकाय मतदान प्रतिशत

नपाप बहराइच 46.22

नपाप नानपारा 58.92

नपं रिसिया 66.76

नपं जरवल 61.62

नपं पयागपुर 63.78

नपं कैसरगंज 55.48

नपं मिहींपुरवा 58.71

नपं रूपईडीहा 53.27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed