{"_id":"5e5a9abf8ebc3ef3db31943a","slug":"bloody-conflict-between-two-sides-over-grazing-of-crops-16-injured-bahraich-news-lko511318990","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल चराने को लेकर दो पक्षों मेें खूनी संघर्ष, 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल चराने को लेकर दो पक्षों मेें खूनी संघर्ष, 16 घायल
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। मोतीपुर थाना क्षेत्र के तनाजा पलिहापुरवा गांव में शनिवार को फसल चराने को लेकर दो पक्षों खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान धारदार हथियार और लाठियों से हमला किया गया, जिसमें दोनों पक्ष के 16 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया। इनमें चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। एक वृद्ध की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोगलहन पुरवा जालिमनगर गांव निवासी राममिलन का खेत तनाजा पलिहापुरवा गांव में है। दोपहर में राममिलन के खेत में मुनीजर के परिवार के लोग मवेशियों को छोड़कर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। यह देख मोगलहनपुरवा गांव निवासी दन्नू निषाद ने विरोध करते हुए खेत मालिक राममिलन को सूचना दी। इसके बाद राममिलन और मुनीजर के परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। फसल चराने को लेकर दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।
इस दौरान दोनों ओर से धारदार हथियार और लाठियों से हमला किया गया, जिसमें एक पक्ष से राजितराम, राममिलन, दन्नू निषाद समेत 10 लोग, जबकि दूसरे पक्ष से मुनीजर, बिलसी, श्रीनिवास, शांती देवी, राजनंदा समेत छह लोग घायल हो गए। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया। यहां चार घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। इसमें वृद्ध दन्नू निषाद की हालत काफी गंभीर है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चौकी इंचार्ज की अगुवाई में पुलिस लगाई गई है।