फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bloody clash in children's dispute, 20 injured

बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, 20 घायल

Wed, 14 Oct 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash in children's dispute, 20 injured
बहराइच। महराजगंज गांव में बच्चों का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठियां चलीं। बात बढ़ी तो पथराव भी शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक पथराव होता रहा। इसमें दोनों पक्षों के 20 लोग घायल हो गए। चार लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। घटना की सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के महराजगंज गांव निवासी आठ वर्षीय बालम बाबू का पास के ही एक बच्चे से मंगलवार रात विवाद हो गया था। इस पर पड़ोस के शाहिद ने बालम को पीट दिया था। इसकी शिकायत लेकर बालम की मां व पिता खालिद जब शाहिद के घर पहुंचे तो वहां दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि शाहिद की ओर से लोगों ने दोनों को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिए। चीख-पुकार पर दोनों पक्षों की ओर से कई लोग पहुंच गए और बीचबचाव कराने लगे। इस पर बालम बाबू के माता-पिता को पीट रहे लोग बीचबचाव करने पहुंचे लोगों को भी लाठियों से पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर घटना ने खूनी संघर्ष का रूप अख्तियार कर लिया और दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठियां चलीं। देखते ही देखते पथराव भी शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक हुए पथराव में बालम बाबू की ओर से बचाव करने आए अब्दुल खालिद, सोनू, तबीजा, अच्छन, अच्छन की पत्नी, बाबे, हाशिम, रहीब, रहीम आदि घायल हो गए।
जबकि शाहिद की ओर से तैयब अली, नानबाबू, व दो महिलाएं चोटिल हुईं। दोनों पक्षों की ओर से घायल सभी 20 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरगाह थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अब्दुल खालिक, रहीम, मिथुन, सोनू, मो. रऊफ, नानबाबू व कल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पथराव में घायल हुए बालम बाबू के परिजनों ने बताया कि 15 दिन पहले भी बच्चों के खेल में विवाद हुआ था। मामला गल्लामंडी पुलिस चौकी पहुंचा था। आरोप है कि तब चौकी इंचार्ज अतिउल्ला ने जबर्दस्ती सुलह करा दी थी। सुलह होने के बाद भी धमकी दी जा रही थी।

एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि महराजगंज गांव में दो पक्षों में विवाद का मामला प्रकाश में आया है। दोनों पक्षों की ओर से 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed