फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Blood donation camp will be held today in Bahraich Medical College

बहराइच मेडिकल कॉलेज में आज लगेगा रक्तदान शिविर

Sat, 13 Jun 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Blood donation camp will be held today in Bahraich Medical College
बहराइच। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ब्लड बैंक परिसर में शिविर सुबह दस बजे से लगेगा। इस दौरान रक्तदान करने वाले लोगों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन ने सामाजिक सरोकारों के तहत विश्व रक्तदाता दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। कोरोना की आपदा में सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन के मानकों के साथ रविवार को मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर में स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग के साथ हरिशंकर चैरिटेबल ट्रस्ट, रोटरी क्लब, प्रतिभा संरक्षण न्यास, प्रकृति परिवार आदि की ओर से सहयोग किया जा रहा है। इसके अलावा समाज सेविका अंशिका मित्तल और ज्योति बंसल की ओर से भी रक्तदान करने का संकल्प लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके सिंह करेंगे। जिलाधिकारी शंभु कुमार के निर्देशन में आयोजित शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।

शिविर में रक्तदान करने के इच्छुक लोग 14 जून की सुबह 9 बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए प्रभंजन शुक्ला के मोबाइल नंबर 9839825946, राजू जायसवाल के नंबर 9839908446 और कासिम मेंहदी के नंबर 7905537119 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed