{"_id":"5ee7a7b28ebc3e43106ce498","slug":"blood-clothed-of-missing-youth-found-on-canal-culvert-bahraich-news-lko526145583","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर पुलिया पर खून से लथपथ मिला लापता युवक का कपड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर पुलिया पर खून से लथपथ मिला लापता युवक का कपड़ा
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। रामनगर सेमरा गांव निवासी एक युवक अपनी मां को छोड़ने मटेरा बाजार बाइक से गया था। मां को मटेरा में छोड़ने के बाद वह घर के लिए रवाना हुआ। बाइक का पंक्चर बनवाने के बाद युवक लापता हो गया। उसका खून से लथपथ कपड़ा गांव के निकट स्थित नहर पुलिया पर मिला। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर सेमरा गांव निवासी हनीफ अली (40) पुत्र अली अहमद दो दिन पूर्व अपनी मां को लेकर मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा बाजार बाइक से छोड़ने गया था। मां को छोड़ने के बाद वह बाइक से वापस घर आने लगा। शंकरपुर चौराहे के निकट उसकी बाइक पंक्चर हो गई। इस पर उसने चौराहे पर पंक्चर बनवाया। इसके बाद फिर घर के लिए रवाना हुआ लेकिन हनीफ अली घर नहीं पहुंचा। उसके मोबाइल पर परिवारीजनों ने फोन किया तो घंटी बजती रही। किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।
सोमवार दोपहर युवक का खून से लथपथ कपड़ा रामनगर सेमरा गांव की नहर पुलिया पर पड़ा मिला जबकि बाइक नदारद थी। इस पर काफी संख्या में लोग पहुंचे। परिवारीजनों ने हनीफ के कपड़े की पहचान करते हुए थाने में हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जब तक युवक की लाश नहीं मिलती, कुछ कहा नहीं जा सकता है।