{"_id":"67f5659532da967dfb0adbad","slug":"bjp-workers-held-a-rally-in-kaiserganj-assembly-constituency-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128775-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भाजपाइयों ने कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भाजपाइयों ने कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में निकाली रैली
Tue, 08 Apr 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फखरपुर में निकाली गई भाजयुमो की रैली में शामिल कार्यकर्ता।
फखरपुर (बहराइच)। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने बाइक पर भाजपा का झंडा लगाकर जयघोष किया।
कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में रविवार को गौरव वर्मा के नेतृत्व में बाइक रैली का शुभारंभ हुआ। रैली रामलीला मैदान से फखरपुर चौराहा, गजाधरपुर, परसेंडी चीनी मिल तक निकाली गई। रैली को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अभिषेक शुक्ल ने कहा कि भाजपा ने जातिवाद व वंशवाद की राजनीति पर विराम लगाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इस दौरान शिवानंद सिंह, पवन वर्मा, मनोज पांडेय, सुबोध वर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह मुन्ना, प्रदीप पांडेय, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, आरजू शर्मा, शंकर मिश्रा, बृजेश कश्यप, ललित पाठक व धर्मेन्द्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।