फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP supporter slapped the agent of the independent candidate, creating ruckus

Bahraich News: भाजपा समर्थक ने निर्दल प्रत्याशी के एजेंट को जड़ा तमाचा, गहमागहमी

Sun, 14 May 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 14 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP supporter slapped the agent of the independent candidate, creating ruckus
बहराइच। गल्ला मंडी बहराइच में हुई रिसिया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद की मतगणना के दौरान काफी गहमागहमी रही। मतगणना के दौरान प्रथम चरण में जहां भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी आगे रही तो वहीं दूसरे चरण में निर्दल प्रत्याशी मुन्नी देवी आगे हो गईं। भाजपा प्रत्याशी के समर्थक राजेेश निगम ने आपा खो दिया और निर्दल प्रत्याशी के एक एजेंट को तमाचा जड़ दिया। हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ कर शांत करवाया। इस दौरान काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। नोकझोंक हुई। एडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह, एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत करवाया।
विज्ञापन


लंच पैकेट रोकने पर भिड़े भाजपा जिला उपाध्यक्ष व सीओ सिटी
बहराइच। चिलचिलाती धूप के बीच जारी मतगणना के दौरान कार्यकर्ता व एजेंट बार-बार प्यासे हो रहे थे। सुबह छह बजे से ही मतगणना स्थल पर पहुंचने वाले कई कार्यकर्ता भूख से तड़प रहे थे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष की ओर से लंच पैकेट व पानी मतगणना स्थल पर मंगवाया गया। इस दौरान गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने लंच पैकेट के वाहन को रोक दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल राय का आरोप है कि लंच पैकेट का वाहन लगभग एक घंटे से गेट पर खड़ा रहा और कार्यकर्ता भूख से तड़पते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल राय ने सीओ राजीव सिसौदिया से बात की लेकिन आरोप है कि इस दौरान सीओ ने अपशब्द कहे। जिसके बाद राहुल राय और भाजपा कार्यकर्ता भी भड़क उठे। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। भाजपा कार्यकर्ताओं में सीओ सिटी की कार्यशैली को लेकर रोष रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed