फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP leader's sister died in suspicious circumstances

Bahraich News: भाजपा नेता के बहन की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 23 Apr 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 23 Apr 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's sister died in suspicious circumstances
बहराइच। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह उर्फ शम्मी की बहन की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से कुछ देर पहले ही मृतका ने भाई परविंदर और बड़ी बहन से बात की थी। परविंदर ने जीजा पर बहन की पीट-पीटकर और रस्सी से गला दबा कर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली नगर के अस्पताल चौराहा निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह ने बहन सिमरन कौर उर्फ सिम्मी (32) की शादी कोतवाली देहात के मोहल्ला नौवागढ़ी निवासी रंजीत सिंह से की थी। शुक्रवार रात सिमरन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार रात सिमरन का फोन आया था। जीजा रंजीत सिंह किसी बात को लेकर उसके साथ झगड़ा हो रहा था। फोन कटने के बाद सिमरन ने बड़ी बहन से बात की थी। कुछ मिनट बाद ही अचानक जीजा रंजीत का फोन आया कि बहन की मौत हो गई है।
विज्ञापन

घर जाकर देखा तो कुछ मिनट पहले बात करने वाली बहन बेड के पास पड़ी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। तत्काल उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परविंदर ने आरोप लगाया की जीजा रंजीत सिंह और उसके भाई हरजीत सिंह ने बहन की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मैच देखने लखनऊ जाने वाली थी सिमरन
परविंदर ने बताया की सिमरन आत्महत्या कर ही नहीं सकती। शनिवार को लखनऊ में होने वाले आईपीएल मैच देखने के लिए उसने टिकट बुक करवाई थी। मैच को लेकर बहुत खुश थी और उसने अपनी सहेली से चलने के बारे में भी पूछा था। सिमरन कौर लोकतंत्र सेनानी सरदार जोगेंद्र सिंह की बेटी थी। उसका 12 वर्षीय बेटा मनीत सिंह घटना के वक्त लखनऊ था, जो घटना के बाद से लगातार रो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed