{"_id":"664115716afd5b8053020964","slug":"bjp-leader-riding-bike-going-to-rally-dies-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-113804-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रैली में जा रहे बाइक सवार भाजपा नेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रैली में जा रहे बाइक सवार भाजपा नेता की मौत
Mon, 13 May 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 13 May 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
लल्ला मिश्रा (फाइल फोटो) स्रोत- परिजन
लौकाही बाजार में मवेशी सामने आने से पोल से टकराई बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी। हुजूरपुर (बहराइच)। सीएम की रैली में रविवार को शामिल होने जा रहे भाजपा नेता की बाइक के सामने मवेशी आ जाने से अनियंत्रित होकर लौकाही बाजार के पास बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था जो उनके गिरने से सिर से छिटककर अलग हो गया था
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के नेवासी गांव निवासी लल्ला मिश्रा (48) बाइक से पयागपुर सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली में शामिल होने जा रहे थे। जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के लौकाही गांव के पास पहुंची। तभी अचानक सामने मवेशी आ जाने से अनियंत्रित होकर पास लगे बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई वर्षों से भाजपा में हैं और मौजूदा समय में पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे थे। सीएम की रैली में शामिल होने पयागपुर जाते समय हादसे का शिकार हो गए। खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। दो पुत्र व दो पुत्रियां है। मौत से पत्नी गुड्डी रो-रोकर बेसुध हो रही है।