फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP district president's father gets challan for violation of Corona curfew

भाजपा जिलाध्यक्ष के पिता ने किया कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन, काटा चालान

Sun, 23 May 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
BJP district president's father gets challan for violation of Corona curfew
बहराइच। भाजपा जिलाध्यक्ष के पिता ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकान खोलकर बिक्री कर कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन किया तो पुलिस ने दुकान पहुंचकर चालान काटकर कार्रवाई की। यह कार्रवाई तब हुई जब व्यापारियों ने चौकी इंचार्ज का घेराव कर द्वेष भावना से काम करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और दुकान पहुंचकर बंद कराने के बाद चालान काटकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला स्टीलगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल का आवास स्थित है। आवास में ही दुकान है। दुकान के प्रोपराइटर भाजपा जिलाध्यक्ष के पिता मदनलाल है। उनकी फर्म रामकुमार मदनलाल के नाम पर है। आरोप है कि वह कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी दुकान खोलकर सामान की बिक्री कर रहे थे। जिसका विरोध शनिवार को बजाजा लाइन के व्यापारियों ने घंटाघर चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया था। व्यापारियों ने आरोप लगाया था कि भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास में स्थित दुकान खुल रही है, उसे नहीं बंद कराया जा रहा है बल्कि अन्य व्यापारियों की दुकान बंद कराई जा रही है। व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद नगर कोतवाली की पुलिस हरकत में आई और जिलाध्यक्ष के आवास पहुंचकर जांच किया। नगर कोतवाल निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि दुकान का एक हजार रुपये का चालान काटा गया है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने निरीक्षण कर बंद कराई दुकान
व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद घंटाघर चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार ने रविवार को बजाजा लाइन, स्टीलगंज तालाब, घंटाघर चौक में आने वाली बिना आवश्यक सामग्री की दुकानों को खुली होने पर बंद कराया और चेतावनी दी कि अगर दोबारा दुकान का थोड़ा भी हिस्सा खुला मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
नियम कानून सबके लिए बराबर है। कोरोना कर्फ्यू का पालन करने के लिए सभी लोगों से लगातार अपील भी की जा रही है। बावजूद इसके कोई अगर नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। फिर वह चाहे जो हो।
-सुजाता सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed