{"_id":"5ee3b5628ebc3e42c4598a47","slug":"bike-rider-killed-in-accident-one-injured-bahraich-news-lko5256932174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर संभरपुरवा गांव के निकट बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को सीएचसी ले जा रहे थे, रास्ते में ही एक की मौत हो गई।
वहीं दूसरे का इलाज सीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। कैसरगंज थाना क्षेत्र के संभरपुरवा गांव निवासी चंद्रप्रताप सिंह (50) पुत्र देशराज सिंह गुरुवार शाम को टीकारामपुरवा गांव निवासी पेशकार वर्मा (40) पुत्र जागेराम के साथ बाइक से अपने घर की ओर आ रहे थे।
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर देर शाम को बहराइच से लखनऊ की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही चंद्रप्रताप सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घायल पेशकार वर्मा का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी दी है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।