फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike rider hit by speeding vehicle, dies

Bahraich News: बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 15 Jul 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 15 Jul 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider hit by speeding vehicle, dies
बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक बाइक से ससुराल से घर लौट रहे थे। इस दौरान नानपारा-बहराइच राजमार्ग पर उन्हें तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राहगीरों के मुताबिक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


गौरा निवासी सुदर्शन कुमार (25) रविवार की सुबह किशुनपुर स्थित अपने ससुराल गए थे। जहां से दोपहर में घर लौट रहे थे। इस दौरान मटेरा थाना क्षेत्र में बहराइच-नानपारा राजमार्ग पर प्रहलादा पेट्रोल पंप के पास उनको तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से चोटिल सुदर्शन को स्थानीय लोगो ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई सूरज व चाचा रामछबीले ने बताया कि उनकी दो बेटियां व एक बेटा है। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed