{"_id":"5d4c58b68ebc3e6cce1294c5","slug":"bike-overturns-headmaster-s-death-bahraich-news-lko475394436","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पलटी, प्रधानाध्यापक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पलटी, प्रधानाध्यापक की मौत
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। स्कूल जा रहे प्रधानाध्यापक की बाइक बहराइच-नानपारा मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को पुलिस व आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई।
विकास खंड रिसिया अंतर्गत जूनियर विद्यालय करौंदा में सरताज अहमद प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। बुधवार की देर शाम उन्होंने बीआरसी रिसिया से स्कूल में वितरित करने के लिए किताबें ली थीं। इन्हीं किताबों को लेकर गुरुवार सुबह वह बाइक से स्कूल जा रहे थे।
बहराइच-नानपारा मार्ग पर करौंदा गांव के निकट अचानक एक सूकर मुख्य मार्ग पर आ गया। उससे बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे सरताज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर चौकी इंचार्ज एसएन यादव ने आसपास के लोगों की मदद से उसे रिसियामोड़ के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यहां से हालत गंभीर होने पर शिक्षक को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
लखनऊ में देर शाम इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। इससे शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शिक्षक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।