{"_id":"69d551c6a1ab8ab114038f17","slug":"bike-collides-with-car-two-killed-bahraich-news-c-104-1-slko1011-119263-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कार से टकराई बाइक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कार से टकराई बाइक, दो की मौत
विज्ञापन
बाबूपुरवा गांव में घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : बाबूपुरवा गांव में घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।
श्रावस्ती/तुलसीपुर। भिनगा-बहराइच फोरलेन मार्ग पर सोमवार रात तेज रफ्तार कार से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चार श्रमिकों में से दो की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला।
मल्हीपुर की ग्राम पंचायत बाबूपुरवा निवासी बृजेश कुमार (45) सोमवार सुबह मजदूरी करने के लिए बाइक से भिनगा आए थे। उनके साथ इसी थाना क्षेत्र के सेमरहनिया गांव निवासी सुखराम (30), मोल्हेराम (32) और संगमपुरवा निवासी संजय यादव (27) भी सवार थे। शाम को काम खत्म होने के बाद चारों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान भिनगा-बहराइच फोरलेन मार्ग पर सिसवा मोड़ के पास उनकी बाइक व कार में टक्कर हो गई। इससे चारों लोग घायल हो गए।
चारों को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुखराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन अन्य को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बृजेश ने भी दम तोड़ दिया, जबकि मोल्हेराम व संजय यादव को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे सिविल लाइन चौकी प्रभारी राम भवन प्रजापति, कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने मृतकों के परिजनों से जानकारी ली और हादसे की जांच में जुट गए। कोतवाल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।