{"_id":"6612e62f012c2364420d7652","slug":"bike-collides-with-a-pole-after-hitting-a-woman-two-injured-bahraich-news-c-98-1-slko1011-112268-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महिला को टक्कर मार खंभे से टकराई बाइक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महिला को टक्कर मार खंभे से टकराई बाइक, दो घायल
Mon, 08 Apr 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे बैठी थी महिला, बहराइच-राम गांव मार्ग पर तिवारी पुरवा के पास हादसा
संवाद न्यूज एजेंसीबहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठी महिला को टक्कर मारते हुए खंभे से टकरा गया। हादसे में महिला व बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के गौदोंपुर निवासी अवधेश मिश्र (35) रविवार को रामगांव थाना क्षेत्र के रजगढ़वा निवासी अपनी बहन के घर जा रहा था। इस दौरान बहराइच-राम गांव मार्ग पर तिवारी पुरवा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। अवधेश सड़क किनारे बैठी महिला को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से टकरा गया।
हादसे में अवधेश समेत महरी बौंकहा निवासिनी माया देवी (55) गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शोर सुन आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। ग्रामीणों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। मेडिकल काॅलेज चिकित्सक डॉ. आदर्श त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।