फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike collided with pole to avoid cattle, youth died

Bahraich News: मवेशी से बचने में खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

Wed, 06 Sep 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 06 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with pole to avoid cattle, youth died
महसी (बहराइच)। दुकान बंद कर घर जा रहे युवक की बाइक के सामने अचानक मवेशी आ गया। उससे बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। इससे उसके सिर पर गहरी चोट लगी थी।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहोरिकपुर के मजरा मोरहवा निवासी रवि भार्गव (22) खैरीघाट थाना क्षेत्र स्थित रायपुर चौराहे पर शराब की दुकान के पास चाट-पकौड़ी की दुकान लगाता था। मंगलवार रात वह दुकान बंद कर बाइक से थैलिया निवासी बहनोई धर्मवीर के घर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक के सामने अचानक छुट्टा मवेशी आ गए। उनसे बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन

रवि अपने पिता गुलाम का इकलौता बेटा था। उसका चार साल का बेटा व छह माह की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed