{"_id":"592db37c4f1c1bea53bdc11e","slug":"big-mangal-celebrated-with-joy","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया गया बड़ा मंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया गया बड़ा मंगल
अमर उजाला/बहराइच
Updated Tue, 30 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
भंडारे में प्रसाद बांटतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर व ग्रामीण अंचलों में जेठ माह का तीसरा बड़ा मंगल हर्षोल्लास के साथ मनाया गंया। हनुमान मंदिरों में भोर से शुरू हुआ पूजन-अर्चन व भजन कीर्तन का दौर देर रात तक जारी रहा। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर राहगीरों को प्रसाद बांटा।
शहर के घंटाघर चौक बाजार स्थित हनुमान मंदिर, कानूनगोपुरा स्थित मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के चित्रशाला टॉकीज, कानूगोपुरा, पीपल तिराहा, पानी टंकी चौराहा, पुलिस क्लब के सामने, जिला अस्पताल के सामने, सिविल लाइंस में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर राहगीरों को प्रसाद बांटा।
छावनी बाजार स्थित रामजानकी पंचायती मंदिर में अनुराग पाठक की अगुवाई में भंडारा व प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ, जिसमें निशांत गुप्ता, सोनू अंसल आदि मौजूद रहे। डिगिहा तिराहा स्थित मेहता नर्सिंग होम के सामने प्रसाद बांटा गया, जिसमें विनोद चोपड़ा, पीयूष श्रीवास्तव, हर्ष चोपड़ा आदि मौजूद रहे। नानपारा में भी माहौल भक्तिमय बना रहा। कैलाश मानसरोवर मुक्ति आंदोलन समिति की ओर से नगर के गांधी पार्क में भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर ध्यान कर हनुमान जी का राम जी मिल जाएंगे, गर हुए हनुमान राजी राम खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन
लाल लंगोटा लाल सिंदूरी बदन पे साजे हैं, राम मगन हो राम दिवाना छम छम नाचे हैं, तेरे रोम रोम में हनुमत सियाराम का रूप समाया, आज मंगलवार है महावीर का वार है यह सच्चा दरबार है आदि भजनों की गूंज रही। जरवलरोड हनुमान मंदिर से भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें रामगोपाल पांडेया, सुरेश, रामू गुप्ता, ओमप्रकाश अवस्थी, रामूलाल आदि शामिल हुए। उधर ,रिसिया के इंदिरानगर, बंगलाचक और शास्त्री नगर मोहल्ले में हनुमान जयंती के मौके पर भंडारे का आयोजन हुआ।
हुजूरपुर के चाकूजोत, रमवापुर चौराहा, प्रेमीदास कुट्टी में स्थित हनुमान मंदिर में प्रसाद बांटा गया। उधर, महिला पीजी कॉलेज के सामने महिलाओं की ओर से स्टॉल लगाकर शर्बत और प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण से पूर्व बजरंग बली की आराधना विधिविधान से हुई।
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन बैंक कर्मियों की ओर से किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक एके श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर गिरीश कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, शशांक, विपुल, आशीष, केपी शुक्ला, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।