{"_id":"686c1d2ab826250c560adffd","slug":"behra-garhighat-road-will-be-improved-with-20-crores-bahraich-news-c-98-1-brp1009-133241-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 20 करोड़ से संवरेगी बेहड़ा-गढ़ीघाट सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 20 करोड़ से संवरेगी बेहड़ा-गढ़ीघाट सड़क
Tue, 08 Jul 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। शिवपुर क्षेत्र के बेहड़ा से गढ़ीघाट तक सड़क का पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण होगा। इसके लिए 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्य पूरा करने में 15 माह का समय लगेगा। इस परियोजना के पूरा होते ही क्षेत्र के करीब 20 हजार लोगों को फायदा होगा। निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
अब तक नानपारा से महसी जाने के लिए लोगों को लंबा रास्ता लेना पड़ता है। वहीं, जल्दी पहुंचने के लिए लोग बेहड़ा-बरदहा-इमामगंज से गढ़ी घाट के रास्ते का उपयोग करते थे, लेकिन सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को इस पर हिचकोले खाने पड़ते हैं। अब इस समस्या का समाधान होने जा रहा है। इस सड़क को छह किलोमीटर तक पुनर्निर्माण करने के साथ ही इसका चौड़ीकरण किया जाएगा। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। इस सड़क के निर्माण होने के साथ करीब 20 गांव पंचायतें सड़क से जुड़ जाएंगी, जबकि करीब 20 हजार लोगों को सीधे तौर पर फायदा होगा। इस परियोजना को पूरा करने के लिए 20 करोड़ रुपये खर्च किया जाना है। इसके निर्माण का कार्य 15 माह में ही पूरा होना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीएम मोनिका रानी ने बताया कि यह सड़क नानपारा, शिवपुर व महसी के बीच एक बेहतर संपर्क मार्ग के रूप में विकसित होगी। इससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ेगी। विभाग को निर्देश दिया गया है कि कार्य समय पर शुरू हो और समय पर समाप्त हो।
बढ़ेगा व्यापार, दूरी होगी कम
क्षेत्र के श्याम किशोर का कहना है कि यह सड़क नानपारा व महसी तहसील को आपस में जोड़ती है। इससे अब दोनों तहसीलों के बीच व्यापार का रास्ता साफ होगा। सड़क खराब होने के कारण लोग यहां से जाने से कतराते हैं। क्षेत्र के राम नरेश सिंह बताते हैं कि इस सड़क के निर्माण के बाद लोगों को सहुलियतें मिलेंगी। इससे कटान ग्रस्त क्षेत्र के लोगों को भी लाभ होगा।