{"_id":"6a1b33bc23651665460c0aa5","slug":"bed-entrance-exam-today-preparations-complete-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-150343-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बीएड प्रवेश परीक्षा आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बीएड प्रवेश परीक्षा आज, तैयारियां पूरी
Sun, 31 May 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 31 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। बीएड प्रवेश परीक्षा जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 1808 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। शनिवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में कक्ष निरीक्षकों को जहां परीक्षा संबंधी नियम बताए गए वहीं अन्य को उनके दायित्व की जानकारी दी गई।
किसान पीजी कॉलेज में आयोजित बैठक में केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर ओपी सोनी ने बताया कि सभी कक्ष निरीक्षक सुबह सात बजे परीक्षा केंद्र पहुंचेंगे। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दो बजे से पांच बजे तक होगी। बैठक में प्रपत्र भरने तथा लिफाफा सील करने के भी नियम बताए। यह चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो कठोर दंड का भी प्रावधान है।
यह बैठक किसान पीजी कॉलेज के अतिरिक्त जीआईसी बहराइच, जीजीआईसी बहराइच, महराज सिंह इंटर काॅलेज तथा महिला पीजी कॉलेज में भी आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल हो रहे 1808 परीक्षार्थियों के लिए सभी समुचित इंतजाम का दावा जिला प्रशासन कर रहा है। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे।