फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Beating of HIV counsellor causes outrage among workers

Bahraich News: एचआईवी काउंसलर की पिटाई से कर्मियों में आक्रोश

Wed, 04 Jun 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 04 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Beating of HIV counsellor causes outrage among workers
शिवपुर (बहराइच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में तैनात एचआईवी काउंसलर राम छवि यादव पर मंगलवार को महिला संविदाकर्मी के पति ने दोस्तों संग हमला कर दिया। इससे सीएचसी में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली नानपारा पुलिस ने सभी को समझाया और काउंसलर को लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक व काउंसलर ने कोतवाली में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अधीक्षक ने कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीएचसी पर तैनात एचआईवी काउंसलर राम छवि यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह लैब टेक्नीशियन को डाटा दे रहे थे। इस दौरान बलहा निवासी महिला संविदाकर्मी के पति दीपक श्रीवास्तव बिना अनुमति लैब में घुस आए और उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर उनके साथ मारपीट की। काउंसलर राम छवि ने आरोप लगाया कि महिला संविदाकर्मी से जरूरी डाटा मांगा था, लेकिन उन्होंने नहीं दिया। इस पर महिला कर्मी के खिलाफ उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर दिया, इसी बात से नाराज होकर उनके पति ने हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दीपक मौर्य ने आरोप लगाया कि काउंसलर ने उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया था। इसका विरोध दर्ज करवाने पहुंचे थे, कोई मारपीट नहीं की है। वहीं घटना के बाद स्वास्थ्यकर्मियों में रोष है। सीएचसी अधीक्षक ने कोतवाल को शिकायती पत्र देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed