फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Be the manager of fresh food and pure drinking water: Dimri

ताजा भोजन व शुद्ध पेयजल का रहे प्रबंधक : डिमरी

Wed, 10 Jul 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 10 Jul 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Be the manager of fresh food and pure drinking water: Dimri
महसी में बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करते राज्य आपदा प्रबंधन प्राणीकरण के उपाध्यक्ष। 
बहराइच। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी मंगलवार को बहराइच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आपदा के समय त्वरित गति से मदद पहुंचाने व एनडीआरएफ टीम को क्षेत्र भ्रमण करवाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही बाढ़ के दौरान ताजा भोजन व शुद्ध पानी उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने कहा कि ग्रासरूट स्तर पर की गई तैयारी बेहतर है। बस आपदा के समय कार्ययोजना के अनुसार सभी विभाग त्वरित गति से कार्रवाई कर जन-धन में कमी लाएं। कहा कि आपदा को टाला नहीं जा सकता लेकिन बेहतर प्रबंधन से हानि कम की जा सकती है। डीएम मोनिका रानी ने तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में सीडीओ रम्या आर, डीएफओ कतर्नियाघाट बी. शिवशंकर, सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, नवागंतुक सीएमओ डॉ. संजय शर्मा, एसडीएम राकेश मौर्या, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आपदा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने महसी तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। ग्राम पंचायत गोलागंज के पंचायत भवन में आयोजित चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें सतर्क व सजग रहने को प्रेरित किया। डिमरी ने शारदा सिंहपुरवा बाढ़ शरणालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही बाढ़ के दौरान ताजा भोजन व शुद्ध पानी उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंंने फखरपुर के बौंडी में बेलहा-बेहरौली तटबंध के किमी 55.700 पर निर्मित स्पर की सुरक्षा परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम महसी अखिलेश कुमार सिंह, अधिशाषी अभियंता सरयू ड्रेनेज खंड जेपी वर्मा, तहसीलदार महसी रविकांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रावस्ती में भी आपदा प्रबंधन का लिया जायजा
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मंगलवार को भिनगा पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की। उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने बताया कि आपदा चुनौतियों से लड़ने के लिए जन जागरूकता व स्थानीय स्तर पर तैयारी जरूरी है। आपदा मित्रों व अन्य सुरक्षा बलों को आपदाओं से लड़ने के लिए स्थानीय स्तर पर तैयार करना होगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सह अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि जिले में बह रहे पहाड़ी नालों की सफाई न हो पाने के कारण उनमें हल्की सी बारिश में ही जलभराव हो जा रहा है। जिस पर ध्यान देना होगा। प्राधिकरण के सचिव व एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में पूर्व सूचना तंत्र को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इस दौरान एसपी घनश्याम चौरसिया, एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल, एसडीएम पीयूष रावत आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed