फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BDOs will face action if they fail to answer calls from the public.

Bahraich News: अब जनता का फोन नहीं उठाया तो नपेंगे बीडीओ

Fri, 09 Oct 2026 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
BDOs will face action if they fail to answer calls from the public.
बहराइच। खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के सीयूजी नंबर पर कॉल रिसीव न किए जाने की शिकायतों पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सुनील कुमार धनवंता ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी बीडीओ को सीयूजी नंबर पर आने वाली प्रत्येक कॉल रिसीव करने और जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

सीडीओ ने तीन अक्तूबर को जारी पत्र में कहा है कि सीयूजी नंबर पर कॉल न उठाने से आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पहले भी कई बार निर्देश दिए गए, लेकिन उनका अनुपालन नहीं हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीयूजी नंबरों पर आने वाली कॉल की निगरानी की जिम्मेदारी जिला विकास अधिकारी को सौंपी गई है। परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण और उपायुक्त श्रम रोजगार व उपायुक्त स्वतः रोजगार को भी पत्र भेजकर निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए सभी बीडीओ को पत्र भेजकर हर हाल में कॉल रिसीव करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed