फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Barricading started to stop pilgrims

Bahraich News: जायरीन को रोकने के लिए बैरिकेडिंग शुरू

Mon, 12 May 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 12 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Barricading started to stop pilgrims
बहराइच में दोनक्का चौराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों पर जायरीनों की जांच करती पुलिस।
बहराइच। सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर इस वर्ष मेला नहीं लगेगा। इसके लिए रविवार से जायरीनों को शहर से बाहर ही रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाना शुरू कर दिया। साथ ही वहां आने जाने-वाले वाहनों की जांच शुरू हो गई है। मजार के आसपास सादे कपड़ों में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए है।
विज्ञापन


मसूद गाजी की दरगाह पर इस वर्ष का जेठ मेला नही लगेगा। इसका निर्णय प्रशासन पहले ही ले चुका है। इसी के बाद से पुलिस मेला न लगे इसकी कवायद शुरू कर दिया है। रविवार से जिले के चारों ओर बैरिकेडिंग लगना शुरू हो गया है। इसके लिए शहर के अंदर दो नक्का पर पुलिस ने दोपहर में ही बैरियर लगा दिया था। इसी के साथ ही यहां बाहर से आने वाले वाहनों की जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

लखनऊ रोड पर भी पुलिस की तैनाती की जांच कराई जा रही है। पयागपुर के थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि गोंडा बहराइच मार्ग पर थाना की सीमा पर बैरियर लगा कर बाहर से आने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पयागपुर -इकौना मार्ग पर मल्लावां पुलिस चौकी अंतर्गत बिलरवा मोड और खुटेहना पुलिस चौकी अंतर्गत गिलौला मार्ग पर भी बैरियर लगाया जा रहा है। यहां पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है और इन बैरियरों पर 24 घंटे पुलिस बल मौजूद रहेगी। इसकी सारी तैयारी कर ली गई है।
साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी दशा में आम नागरिकों को कोई परेशानी न हो। वही भिनगा रोड़ पर भी बहराइच सीमा प्रारंभ होते ही पुलिस चेकपोस्ट बनाया गया है। इसी के बाद आसाम रोड से दरगाह की ओर आने पर दो स्थानों पर पुलिस चेक पोस्ट बनाया गया है। जहां सुरक्षा बलों की तैनाती है।




इनसेट में-

खुफिया पुलिस की भी तैनाती

मजार पर मेले के शक्ल में कुछ न होने पाए इसके लिए खुफिया पुलिस की तैनाती है। इसके साथ ही पूरे व्यवस्था की प्रति दिन समीक्षा भी हो रही है।



मेला लगाने पर रोक है। इसलिए जायरीनों को बारात लाने के लिए पहले की रोका गया है। इसकी सूचना सभी जिलों के लोगों को पहले ही भेजी जा चुकी भै। इसके बाद भी यदि कोई मेले में बारात लाने का प्रयास करता है तो उसे समझा कर वापस किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी है।

रामानंद कुशवाहा एएसपी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed