फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   'Bargaining' in the medical college to take the dead body

बहराइच: शव ले जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में 'सौदेबाजी'

Thu, 09 Feb 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 09 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
'Bargaining' in the medical college to take the dead body
बहराइच के मेडिकल कॉलेज में खड़े मरीजों व शवों को ले जाने वाले निजी वाहन। संवाद
बहराइच। मेडिकल कॉलेेज में मरीजों की मौत के बाद उनके शव को घर तक ले जाने में परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए भले ही निशुल्क सुविधा है और यहां दो सरकारी वाहन भी है लेकिन इसका लाभ पीड़ितों को नहीं मिल पाता। यदि किसी व्यक्ति का निधन होता है तो परिजनों के पास वाहन न होने की दशा में निजी वाहन संचालकों द्वारा उनसे मुंहमांगे दाम वसूल किए जाते हैं। परिजनों द्वारा इस पर आपत्ति व्यक्त करने पर घंटों तक उनके साथ सौदेबाजी की जाती है। मजबूरी में मृतक के परिजनों को मुंहमांगा दाम देकर शव को घर तक ले जाने की व्यवस्था करनी पड़ती है।
विज्ञापन

गंभीर रोगों से पीड़ित काफी संख्या में लोग बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज आते हैं। जहां संबंधित विभागों में उन्हें भर्ती कर उनका इलाज किया जाता है। यहां आने वाले रोगियों में जिले के दूरदराज क्षेत्रों के साथ ही पड़ोसी जनपद श्रावस्ती, गोंडा व बलरामपुुर समेत नेपाल से भी काफी संख्या में मरीज आते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले अधिकांश मरीजों व उनके तीमारदारों के पास वाहन उपलब्ध नहीं होते। ऐसे में किसी मरीज की मौत होने पर उसे तत्काल वाहन की आवश्यकता पड़ती है। मेडिकल कॉलेज परिसर में मौजूद वाहन चालकों द्वारा इसके बाद मृतक के परिजनों से सौदेबाजी का खेल शुरू हो जाता है। निजी वाहन संचालकों द्वारा परिजनों को घेर कर चंद किलोमीटर की दूरी तक शव पहुंचाने की एवज में हजारों रुपए की मांग की जाती है। कई बार तो दोनों पक्षों में घंटों सौदेबाजी चलती रहती है। थक-हार कर परिजन इनकी मांग पूरी करते हुए शव को घर तक ले जाने की व्यवस्था करते हैं। यह समस्या बीते काफी समय से चली आ रही है। इन वाहन संचालकों द्वारा अपने वाहन मेडिकल कॉलेज परिसर में ही खड़े किए जाते हैं। 24 घंटे वाहन परिसर में खड़े रहने के बाद भी जिम्मेदार इनका संज्ञान नहीं लेते।
विज्ञापन

निजी वाहन संचालकों की ओर से वार्डों में घूम-घूमकर मरीजों को बहला फुसलाकर निजी नर्सिंग होम भी ले जाया जाता है। इसके एवज में इन्हें निजी नर्सिंग होम से मोटा कमीशन मिलता है। रात होने पर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के घर रवाना होने के बाद इन वाहन चालकों की ओर से जमकर मनमानी की जाती है। पूरे परिसर में विशेष रूप से बाल रोग विभाग के बगल व उसके पीछे ऐसे वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। सुरक्षा के नाम पर मेडिकल कॉलेज परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के बाद भी यह धंधा बेरोकटोक जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओर से किसी मरीज की मौत होने पर शव को घर तक पहुंचाने के लिए दो वाहन हैं। लेकिन यहां कभी चालक उपलब्ध न होने तो कभी वाहन में तकनीकी कमी बताते हुए वाहन उपलब्ध नहीं कराए जाते हैैं। लेकिन यदि सामने वाला व्यक्ति कोई नेता, अफसर या रसूखदार का जानने वाला है तो उसे यह सुविधा मिनटों में मिल जाती है। इसके पीछे अस्पताल कर्मियों की मिलीभगत रहती है। कर्मचारी भी निजी वाहन चालकों से कमीशन लेते है जिससे उनका यह काम अस्पताल में आसानी से चलता रहता है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री का कहना कि मेडिकल कॉलेज परिसर में अवैध तरीके से वाहन खड़ाकर मृतक के परिजनों से मनमानी वसूली करना गलत है। मानवीय दृष्टिकोण से भी यह अक्षम्य है। परिजनों से अवैध वसूली करने में जुटे वाहनों की जांच कराते हुए इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed