{"_id":"5d4c58b48ebc3e6d1323b403","slug":"bank-s-network-collapsed-for-four-days-consumer-upset-bahraich-news-lko4753954146","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों से बैंक का नेटवर्क ध्वस्त, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों से बैंक का नेटवर्क ध्वस्त, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। चाकूजोत गांव में स्थित आर्यावर्त बैंक में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। बैंक में चार दिनोें से नेटवर्क खराब है। साथ ही यहां लगे पंखे भी नहीं चल रहे हैं। इससे बैंक परिसर में आए उपभोक्ता जहां गर्मी से बेहाल रहते हैं, वहीं लेनदेन करने वाले उपभोक्ता दिन बिताने के बाद मायूस होकर घर लौटने को मजबूर हैं। नेटवर्क न होने से उपभोक्ताओं का पैसा भी पासबुक पर नहीं चढ़ पा रहा है। बैंक मैनेजर छुट्टी पर चल रहे हैं।
हुजूरपुर विकास खंड अंतर्गत चाकूजोत गांव में आर्यावर्त बैंक स्थापित है। इस बैंक में क्षेत्र के नौ से अधिक गांवों के ग्रामीण लेनदेन करते हैं। लेकिन बैंक में अव्यवस्थाएं हैं। गर्मी से छुटकारा पाने के लिए पंखे लगे हैं, लेकिन पंखे तकनीकी खराबी के कारण बंद हैं। पंखे न चलने से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं।
उपभोक्ता गंगाराम, अयोध्या प्रसाद, हबीब खान, जमील, कौशिल्या, लखन, मकबूल, मोती आदि ने बताया कि बैंक में चार दिनों से नेटवर्क नहीं है, जिससे लेनदेन नहीं हो पा रहा है। बैंक कर्मचारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में पूरा दिन काटने के बाद सभी मायूस होकर लौट जाते हैं।
विज्ञापन
वहीं बैंक मैनेजर विनीत श्रीवास्तव के छुट्टी होने से और भी अव्यवस्थाएं हैं। उपभोक्ताओं ने एलडीएम को पत्र भेजकर बैंक की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है।
पासबुक पर नहीं हो रही इंट्री
अयोध्या प्रसाद व दिलशाद ने बताया कि दो दिन पूर्व उन्होंने खाते में दो हजार रुपये जमा किए थे। जिसकी स्लिप बैंक से उपलब्ध करा दी गई। लेकिन पासबुक में इंट्री नहीं की गई है। सभी दो दिन से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं।