फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ban on online drug sales

ऑनलाइन दवा ब्रिकी पर लगाई जाए रोक

Sun, 22 Nov 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Ban on online drug sales
बहराइच। शहर के एक रिसॉर्ट में केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट फेडरेशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ऑनलाइन दवा ब्रिकी पर रोक लगाने के साथ ड्रग कंट्रोल एक्ट बदलने की मांग की गई। दवा व्यापारियों के हो रहे शोषण को रोकने के लिए आवाज बुलंद की गई।
विज्ञापन

केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री सुरेश गुप्ता ने कहा कि अंग्रेजी जमाने के ड्रग कंट्रोल एक्ट को बदलकर दवा व्यापारियों को सिस्टम के शोषण से बचाया जाए। साथ ही देश के दवा कारोबारियों के लिए केंद्र सरकार संयुक्त मंत्रालय का गठन करे और गैर कानूनी रूप से संचालित ऑनलाइन दवा की बिक्री पर रोक लगायी जाए। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी जमाने के ड्रग कंट्रोल एक्ट में खुदरा दवा कारोबारियों के प्रतिष्ठान पर फार्मासिस्ट की अनिवार्यता का विधान है जो वर्तमान समय में प्रासंगिक नहीं है। पुराने कानून में बदलाव कर तीन वर्ष से अधिक समय से कारोबार कर रहे कारोबारियों को प्रशिक्षित कर फार्मासिस्ट की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट प्राविधान की समस्या को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पांच बार चर्चा कर ड्रग कंट्रोल एक्ट में उत्तर प्रदेश हेतु संशोधन कराए जाने के निमित प्रस्ताव भेजने की बात की गई, पर परिणाम ढाक के तीन पात रहे। इस मौके पर प्रांतीय संगठन मंत्री राकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष शीतल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष महेश अग्रवाल, महामंत्री मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष राजू पटावरी, मीडिया प्रभारी नीतिन बंसल, अख्तर मेकरानी, सरदार हरिचरण सिंह, श्याम बिहारी गोयल, राजेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed